India vs South Africa : Team India won the first T20 Match against SA

टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का शानदार आगाज किया है। पहले मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 100 रन के पार भी नहीं पहुंचने दिया और जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन ने टीम को यह जीत दिलाई।

नई दिल्ली: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज़ की शानदार शुरुआत की है। भारतीय टीम ने सीरीज़ का पहला मैच 101 रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज़ में 1-0 की अहम बढ़त बना ली है। इस मैच में भारत ने ऑलराउंड परफॉर्मेंस दिया, लेकिन गेंदबाजों का प्रदर्शन खास तौर पर शानदार रहा। उन्होंने साउथ अफ्रीका को 100 रन के आंकड़े तक भी नहीं पहुंचने दिया और सिर्फ 74 रनों पर ऑलआउट कर दिया।

Leave a Reply